फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब-बीयर की ब्रिकी पर मनमानी

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/बिझड़ी(हमीरपुर)। कस्बों के शराब ठेकों में भी शराब और बीयर मनमाने दामों पर बिक रही है। सेल्समैन नए रेट जारी होने के नाम पर पुराने रेट की शराब बेच रहे हैं। अंकित मूल्य से प्रति बोतल 20 से 50 रुपये अधिक बेच रहे हैं। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ ने मामले को प्रमुखता के साथ छापा। इससे हमीरपुर शहर के सेल्समैनों ने ठेकों के बाहर रेट लिस्टें दुरुस्त कर दी हैं। लेकिन बिझड़ी और भोरंज आदि क्षेत्रों के ठेकों में अभी भी ओवरचार्जिंग जारी है। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ टीम ने ठेकों का स्टिंग ऑपरेशन किया। इस दौरान सेल्समैन अंकित रेट से अधिक दाम में शराब बेचते दिखे।
विज्ञापन


केस एक
अंग्रेजी शराब ठेका सोहारी

रिपोर्टर : बीयर कितने की है?
सेल्समैन : 100 रुपये की।
रिपोर्टर : इस पर तो अंकित मूल्य 95 रुपये है।
सेल्समैल : 5 रुपये बीयर ठंडी करने के भी तो लगते हैं।


केस दो
अंग्रेजी शराब ठेका बस्सी

रिपोर्टर : बैगपाइपर कितने की है?
सेल्समैन : 280 रुपये की।
रिपोर्टर : लेकिन प्रिंट रेट तो 275 रुपये है।
सेल्समैन : 275 पुराना रेट है। नए रेट आ गए हैं।
रिपोर्टर : ग्रीन लेबल कितने की है?
सेल्समैन : 300 रुपये में।
रिपोर्टर : प्रिंट रेट तो 280 रुपये है।
सेल्समैन : 300 में ही मिलेगी।
रिपोर्टर : मैकडबल और प्लेटिनम कितने की है?
सेल्समैन : मैकडबल 350 और प्लेटिनम 380 रुपये की
रिपोर्टर : मैकडबल पर 320 और प्लेटिनम 345 रुपये प्रिंट रेट है।
सेल्समैन : रेट बढ़ गए हैं। इतने में ही मिलेगी।


क्या कहते हैं ठेकेदार
ठेकेदार भोरंज जितेंद्र कुमार का कहना है कि सेल्समैनों को प्रिंट रेट से ज्याद कीमत पर शराब न बेचने की कड़ी हिदायत दी गई है। जहां तक रेट लिस्ट का सवाल है तो रेट लिस्ट लगाने के आदेश दे दिए जाएंगे। बिझड़ी के ठेकेदार रोशनलाल का कहना है कि जो ओवरचार्ज पांच लिया जा रहा है, वह वीयर ठंडी करने का है।

क्या कहते हैं संबंधित अधिकारी
सहायक आबकारी कराधान आयुक्त हमीरपुर रविंद्र कुमार का कहना है कि ठेकेदारों को अंकित मूल्य से अधिक दाम न वसूलने के निर्देश पहले ही जारी किए गए हैं, कड़ी चेतावनी भी दी गई है। फिर बी कोई ओवरचार्जिंग करता है तो नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें