फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगू समेत आधा दर्जन गांवों में एक माह से गैस नहीं मिली

Wed, 09 Apr 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। कांगू सहित करीब आधा दर्जन गांवों में एक माह से गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। हर बुधवार और शनिवार को कांगू, बढ़ेडा, पन्याली, झरेड़ी और ढगोह में मैहरे गैस एजेंसी से सप्लाई की जाती है। एक माह से सप्लाई नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता हर बुधवार और शनिवार को स्टेशनों पर खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंच जाते हैं। इंतजार के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। लोगों आशादेवी, पवन कुमार, कांता देवी, शिव कुमार, हंसराज, राजेंद्र कुमार, चुनी लाल, विशाल पठानिया, सरोज पठानिया, बलवीर पठानिया, राम स्वरूप, महेंद्र कुमार, ग्राम सुधार सभा बढे़डा सासन प्रधान जगदीश चंद शर्मा, राजकुमार, वार्ड पंच सासन जोगेंद्र पाल, महिला मंडल जमन वाहल प्रधान आशा देवी, वीना देवी, सुनील कुमारी, नीलम, सुमना आदि का कहना है कि कांगू कस्बे सहित बढे़डा, पन्याली, झरेड़ी, ढगोह आदि करीब आधा दर्जन गांवों में एक माह से घरेलू गैस की सप्लाई नहीं पहुंची है। उपभोक्ता गैस सिलेंडरों को उठाकर सड़क पर ले आते हैं। घंटों इंतजार में बैठे रहते हैं। गैस की सप्लाई न होने से उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


संघर्ष को चेताया
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बुधवार और शनिवार को गैस की सप्लाई होती है। आपूर्ति न होने पर चेताया कि अब संघर्ष पर उतरना पड़ेगा। इसके जिम्मेवारी संबंधित विभाग की होगी। लोगों ने कस्बे में ही गैस एजेंसी खोलने की मांग की है।

कोट...
जब से डीबीटीएल योजना बंद हुई है गैस की डिमांड बढ़ गई है। गाड़ी तो जाती है लेकिन आधे रास्ते में ही खत्म हो जाती है। अब प्रयास किया जाएगा कि अंतिम छोर से गैस की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार, मैहरे गैस एजेंसी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें