फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली में बनेगा सुजानपुर बस अड्डा

Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रशासन ने भूमि चयनित कर ली है। यह भूमि डोली गांव में 20 कनाल है और बस अड्डे के पर्याप्त बताई जा रही है। शुक्रवार को राजस्व और परिवहन विभाग ने भूमि का निरीक्षण कर इसे चयनित किया है। निरीक्षण दल में परिवहन मंडल प्रबंधक दलजीत सिंह, पटवारी किशोरी शर्मा और तहसीलदार राजीव ठाकुर आदि शामिल थे। अब इसकी रिपोर्ट परिवहन निदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सुजानपुर कस्बा महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी है लेकिन कस्बा अभी तक बस अड्डा की सुविधा से महरूम है। सैकड़ों वाहन बस अड्डा में पहुंचते हैं लेकिन इसके बावजूद विभाग ने अभी तक बस अड्डा के निर्माण की जरूरत नहीं समझी है। लोगों ने बस अड्डा निर्माण के लिए विभाग से मांग भी उठाई थी। कुछेक लोग बस अड्डा का निर्माण डोली गांव में करवाने के पक्ष में थे जबकि कुछेक लोग इसे वर्तमान बस अड्डा में ही बनवाने के पक्ष में थे। ऐसे में बस अड्डा निर्माण की योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई। ठाकुर जगदेव चंद के बाद वोट बैंक की राजनीति को देख किसी भी राजनेता ने यहां बस अड्डा के निर्माण का मुद्दा नहीं उठाया लेकिन विभाग ने गांव डोली वार्ड नंबर चार में 20 कनाल की सरकारी भूमि का निरीक्षण करने से लोगों में बस अड्डा के निर्माण की आस बंधी है।
विज्ञापन


परिवहन अधिकारियों को भूमि का निरीक्षण करवा दिया गया है। विभाग इसकी रिपोर्ट परिवहन निदेशक को भेजेगा।
-राजीव ठाकुर, तहसीलदार सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें