फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीदड़ के हमले से व्यक्ति घायल

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय केे साथ लगती झनियारा पंचायत के नडियाणा रांगडेया दा में एक व्यक्ति पर गीदड़ से हमला कर दिया है। हमले में व्यक्ति घायल हो गया है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। ज्ञान चंद पुत्र लक्ष्मण दास निवासी नडियाणा रांगडेया दा शनिवार रात करीब नौ बजे घर लौटा। जब वह अपने घर के आंगन में पहुंचा तो एक गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ज्ञान चंद के हाथ और पांव में गहरे घाव हो गए। उसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ज्ञान चंद को छुट्टी दे दी है। ज्ञान चंद ने बताया कि गीदड़ अचानक उसके गले की तरफ लपका, लेकिन किसी तरह से वह बच गया और गीदड़ से बचने के चक्कर में उसके पांव और हाथों में घाव हो गए। ग्रामीणों में राकेश कुमार, नरेश कुमार, कमल कुमार, दीपक, ज्ञान चंद आदि का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी गीदड़ कुत्तों पर हमला कर चुका है। गीदड़ ने पहली बार किसी व्यक्ति पर हमला किया है। इससे क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की कि उन्हें गीदड़ के आतंक से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें