सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले का आगाज हो गया है। मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया। होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उपस्थित थे तथा बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ....
होली महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार मिस पूजा ने .......
सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। पहाड़ी हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इंडियन आइडल फेम राजीव थापा ने भी दर्शकों को खूब नचाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी दल ने अपनी प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे लोगों का मनोरंजन किया। जय माता म्यूजिकल ग्रुप, शंकर डोगरा, सुरेश म्यूजिकल ग्रुप, अतीम म्यूजिकल ग्रुप, दीप भारद्वाज ग्रुप, अमरावती म्यूजिकल ग्रुप ने प्रस्तुतियां दी। लोकल कलाकारों में शांति हेटा, कुमार साहिल, शीतल वर्मा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उपायुक्त आशीष सिंहमार, एसपी जगत राम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, ज्वालामुखी के विधायत संजय रत्न, विधायक यादवेंद्र गोमा, कांगड़ा बैंक के निदेशक अनिल वर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।