फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड विक्टिम डे पर दुर्घटनाओं से बचने के गुर सिखाए

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। वर्ल्ड विक्टिम डे पर नादौन पुलिस ने लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के गुर सिखाए। इस उपलक्ष्य में नादौन बस अड्डा से लेकर रंगस तक तथा कांगू आदि स्थानों पर वाहन रोक कर चालकों को यातायात नियमों, उन पर अमल करने बारे जागरूक किया। थाना प्रभारी नादौन मूल राज ने कहा कि वर्ल्ड विक्टिम डे पर लोगों को यातायात संबंधी कानूनों की जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेल्मेट पहन कर वाहन चलाने की हिदायतें दी गईं। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलाने के बारे में कहा गया। वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी, वाहन बीमा पालिसी, पाल्यूशन सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज साथ रखने चाहिए। कहा कि शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाना गैर कानूनी तो है ही, साथ ही ज्यादातर दुर्घटनाएं शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर होती हैं। इन्हें थोड़ी सी सूझबूझ से रोका जा सकता है। उन्होंने बस अड्डे पर खड़े यात्रियों से भी अनुरोध किया कि वह चलती बस में न चढ़ें। परिचालकों को भी हिदायतें दी कि चलती बस में सवारी न चढ़ने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें