नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत टिल्लू (खबली) मैदान में शनिवार को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित किए गए। सुबह 10:00 बजे से हुई प्रक्रिया में 79 वाहनों की पासिंग हुई, जबकि 98 वाहन चालकों ने ड्राइविंग टेस्ट दिए। एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने कहा कि टिल्लू में वाहनों की पासिंग हुई है। यहीं पर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लिए गए। संवाद