फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमले में पैदा हुए पौधे को जमीन की ताकत का पता नहीं : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नेता के सहारे चल रही भारतीय जनता पार्टी : चंदेल
विज्ञापन

कहा, गमले में पैदा हुए पौधे को जमीन की ताकत का पता नहीं
लोकसभा चुनावों में सारी कमियों दूर कर हमीरपुर किला किया जाएगा फतह
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार गमले में पैदा हुए पौधे को जमीन की ताकत का पता नहीं होता है, उसी प्रकार भाजपा के कुछ नेताओं को कांग्रेस के कार्यकाल व कार्यप्रणाली का ज्ञान नहीं है। कांग्रेस इस बार पहले के मुकाबले काफी एकजुट है। हर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में डटा हुआ है। कांग्रेस में उनके शामिल होने का लाभ मिलेगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को वह पूरी तरह से जानते हैं। गांव-गांव से वह जुड़े हुए हैं। सुरेश ने कहा कि इसका चुनाव परिणाम में फर्क दिखेगा। जो भाजपा नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ भी नहीं किया है, वह नेता पहले पिछले 70 सालों का पूरी तरह से अध्ययन कर लें। कांग्रेस पार्टी ने देश के आजाद होने से लेकर अब तक विकास करवाया है।
विज्ञापन

चंदेल ने कहा कि भाजपा पार्टी की कार्यशैली में बदलाव आने के कारण उन्होंने पार्टी को छोड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले की तरह नहीं रही है। भाजपा पहले परिवार की तरह काम करती थी, लेकिन अब इसके विपरीत है। एक नेता के सहारे पार्टी को चलाया जा रहा है। हमीरपुर कांग्रेस का पहले भी किला रहा है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वह इसमें अच्छे से काम करेंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर और महामंत्री अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें