फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवारा सांडो की लड़ाई से मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुराने बस स्टैंड के नजदीक मेन बाजार में अचानक दो सांड़ों की लड़ाई के चलते अफरा-तफरी मच गई। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों ने दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई। दूसरी ओर स्कूल से घर जा रहे बच्चे भी इस लड़ाई से बड़ी मशक्कत से अपनी जान बचा पाए। स्थानीय दुकानदारों ने इन सांड़ों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन करीब आधे घंटे तक दोनों सांड़ एक दूसरे से लड़ते रहे। इनकी लड़ाई के चलते वहां पर खड़ी तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुईं। लोगों ने इन सांड़ों को भगाने का प्रयास भी किया लेकिन, सांड़ नहीं हटे। नादौन नगर पंचायत कार्यकारी सचिव देश राज चौधरी ने बताया कि इस घटना की उन्हें सूचना मिली है। लावारिस पशुओं के बारे जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें