फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के लिए सभी खंडों में मिलेंगे टैब, कंप्यूटर और लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार कार्ड बनाने के लिए अब प्रत्येक विकास खंड में एक टैब, एक कंप्यूटर और एक लैपटॉप दिया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड से एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चुनाव कर विभाग उसे टैब और दो पर्यवेक्षकों का चुनाव कर उन्हें लैपटॉप और कंप्यूटर देगा। इससे प्रत्येक खंड में आधार कार्ड बनाने के लिए सहायता मिलेगी। पूर्व में विभाग ने महज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टैब ही प्रदान किए गए थे। कंप्यूटर और लैपटॉप पहली बार मिलेंगे।
विज्ञापन

लोग आंगनबाड़ी केंद्र और पर्यवेक्षक के पास आधार कार्ड बनवा सकेंगे। विभाग के पास टैब, कंप्यूटर और लैपटॉप की सप्लाई पहुंच गई है। अब इनका सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद पर्यवेक्षकों को कंप्यूटर और लैपटॉप दिया जाएगा। जबकि, कार्यकर्ताओं को टैब प्रदान किए जाएंगे। जिला हमीरपुर में छह विकास खंड हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेवारी सौंपी है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि जिला के हर खंड को कंप्यूटर, लैपटॉप और टैब दिया जाएगा। अभी इनका सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद इनका वितरण किया जाएगा। लोग आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें