फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डायलसिस को आए पांच मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र..
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डायलिसिस के लिए पहुंचे पांच मरीज
लैब में एक साथ भर्ती हुए मरीज, सात बेड की है सुविधा
नववर्ष पर कॉलेज प्रबंधन ने शुरू की है डायलिसिस की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। डा. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में डायलिसिस सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। अस्पताल की डायलिसिस लैब में शनिवार को पांच मरीज दाखिल हुए हैं। जिले के लोगों को सुविधा का पता चलने के बाद अब डायलिसिस मरीजों की तादाद में भी वृद्धि हो रही है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नववर्ष के उपलक्ष्य पर अस्पताल में यह सेवा शुरू की थी। इसके बाद दो या तीन मरीज डायलिसिस को रोजाना पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को मरीजों की संख्या पांच हो गई है। अस्पताल में एक साथ सात मरीजों के डायलिसिस की सुविधा है। हालांकि पूर्व में अस्पताल में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लोगों को आईजीएमसी, पीजीआई या कई बाहरी अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब हमीरपुर में सुविधा मिलने के कारण मरीजों को कहीं बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। इससे उनके समय के साथ साथ आर्थिक बचत भी हो रही है। इस संबंध में एमएस डा. अनिल वर्मा का कहना है कि डायलिसिस सेवा शुरू होने के बाद मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को पांच मरीज दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक साथ सात मरीजों का डायलिसिस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें