फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगाड़ा संग ढोल बाजे.....पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक पारितोषिक समारोह सृजन के दूसरे दिन बच्चों ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें कक्षा नौवीं के छात्रों ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत की। डीएवी गान और स्वागत गीत के बाद कक्षा तीसरी, चौथी के छात्रों ने देश भक्ति गीत से महफिल को देश भक्ति के जोश से भर दिया। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने नन्हें हैं, नन्हा सा दिल गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी बी के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ गाने पर जागरूकता का संदेश देते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा तीसरी सी के विद्यार्थियों ने..स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया पर नृत्य से दर्शकों को स्वच्छता का संदेश दिया। कक्षा छठी बी के विद्यार्थियों ने हमीरपुर के मशहूर कहानीकार की कहानी सच का भूत के नाटकीय रूपांतरण की शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा नौंवी डी के विद्यार्थियों ने शानदार शिव तांडव नृत्य पर सचमुच में ही शिव तांडव की खूबसूरती को अपने नृत्य में प्रस्तुत किया। कक्षा पांचवीं ए के छात्रों ने नगाड़े संग ढोल बाजे.. पर नृत्य के साथ दर्शकों को आंनद विभोर कर दिया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने पिंगा रे पर शानदार नृत्य पेश कर कार्यक्रम की वाहवाही लूट ली। इस दौरान छात्रों ने शानदार ड्रम शो प्रस्तुत किया। सोमवार को तीन दिवसीय समारोह का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें