फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम न आने पर अभ्यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय के सामने जेओए पोस्ट कोड-556 के अभ्यर्थियों ने परीक्षा का अंतिम परिणाम न आने पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार और कर्मचारी चयन आयोग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। अभ्यर्थियों संजीव कुमार, अनिल, मनोज आदि का कहना है कि दो वर्षों से आयोग जेओए-556 का अंतिम परिणाम नहीं निकाल सका है। पूर्व में भी कई बार इस बारे में कर्मचारी चयन आयोग को बताया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। महज 15-15 दिन में परिणाम आने के आश्वासन मिलते रहे। इस कारण प्रदेश के करीब 3400 अभ्यर्थियों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस परिणाम को बिना वजह लटकाया जा रहा है। इन्होंने कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर इस परीक्षा का परिणाम जल्द निकालने की मांग की है। इसके बाद अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मांग पूरी न होने पर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं, भारत की जनवादी नौजवान सभा की राज्य कमेटी के सदस्य भी इस मौके पर अभ्यर्थियों के साथ रहे। डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने कहा कि अभ्यर्थियों ने जो आंदोलन छेड़ा है, डीवाईएफआई उसका समर्थन करती है। पिछले 2 वर्षों से जेओए भर्ती की प्रक्रिया को कर्मचारी चयन आयोग संपन्न नहीं करवा सका है। सभा ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें