फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट सहकारी सभाओं को धूमल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत बिझड़ी में अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला सहकारी विकास संघ हमीरपुर ने जिलास्तरीय सहकारिता समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन जितना अधिक सुदृढ़ होगा, उतनी ही किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। धूमल ने कहा कि प्रदेश में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में सहकारिता को एक आंदोलन के रूप में अपनाया गया है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला पंजीयक अधिकारी अनिल ठाकुर ने कहा कि जिले में इस समय विभिन्न प्रकार की 344 सभाएं कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

इसमें से 82 सहकारी सभाएं ऐसी हैं जोकि लाभ अर्जित कर रही हैं। इसमें 500 परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद सहकारी सभाओं के चेयरमैन यशवीर पटियाल ने कहा कि सहकारी सभाओं की ओर से डिजिटल शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। समारोह में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने अपने कार्यकाल में सहकारी सभाओं के लिए बेहतरीन कार्य किया था। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने जिलाभर की बेहतर प्रदर्शन करने वाली सहकारी सभाओं के सचिवों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यशवीर पटियाल ने स्कूली बच्चों को 2100 रुपये का इनाम दिया। इस मौके पर राकेश ठाकुर, प्यारेलाल शर्मा, कुलदीप ठाकुर, विशाल शर्मा, जसवीर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें