फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक अज्ञात कार चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कर उसकी टांग तोड़ दी। घायल की पहचान हर्षिता निवासी गांव सुनली, डाकघर भिड़ा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घायल युवती के मामा सन्नी कुमार ने पुलिस में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दिए बयान में सन्नी कुमार ने बताया कि उनकी भांजी हर्षिता और बहन मंजू शुक्रवार रात को स्कूटी पर सवार होकर भिड़ा से हमीरपुर जा रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान एनएच बाईपास पर एक अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हर्षिता को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। जहां पर घायल युवती का उपचार चल रहा है। उधर, थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायल युवती को हमीरपुर से टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें