फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीर उत्सव के नाम पर काटी गई रसीदों में नहीं कुछ अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते जाहू कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों की राज्यस्तरीय हमीर उत्सव हमीरपुर के नाम पर रसीदें काटी गई हैं, जिनपर कुछ भी नहीं लिखा गया है। यह पर्चियां क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई हैं। जाहू बाजार में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण चौहान के नेतृत्व में शनिवार को करीब 45 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ दुकानदारों से पैसे लेकर राज्यस्तरीय हमीर उत्सव की रसीदें काटी गई। इन रसीदों पर कहीं भी दुकानदार, अधिकारी का न कोई पता, न ही तिथि और न ही काटने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी अरुण चौहान ने माना कि जाहू में हमीर उत्सव की रसीदें काटी गई हैं। उन पर कुछ भी नहीं लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इन रसीदों पर अब नाम पता लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें