फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता नाम बहाली की सीएम से उठाई जाएगी मांग : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष तेज सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य महासचिव संजीव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीटिंग में प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की ओर से मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की और रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रवक्ताओं से आह्वान किया गया कि वह कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने वाली मांगों में मुख्य रूप से प्रवक्ता पद नाम बहाली करना, 4-9-14 की वेतन विसंगतियों को दूर करना, स्कूल में उपप्रधानाचार्य के पद का सृजन करना, अनुबंध से नियमित हुए प्रवक्ताओं की वेतन विसंगतियों को दूर करना और कम परीक्षा परिणाम आने पर प्रवक्ता की वेतन वृद्धि रोकने के निर्णय को वापस लेना आदि मांगें रखेगा। बैठक में जिला महासचिव गौतम सिंह, संजय भाटी, शीशपाल सिंह, राकेश शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें