हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के गेट के बाहर शुक्रवार को दो गुटों की झड़प हो गई। इसमें दोनों गुटों के छात्रों को चोटें आई हैं। हालांकि यह झगड़ा कॉलेज गेट से करीब सौ मीटर दूरी पर हुआ है। इनमें कुछ कॉलेज के छात्र और कुछ बाहरी युवक शामिल रहे। कॉलेज में तनावपूर्ण माहौल की सूचना मिलते ही सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हा सका है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस को तनावपूर्ण माहौल की सूचना मिली। जिस पर पुलिस कॉलेज में गश्त पर गई थी। झगड़े की कोई शिकायत या सूचना नहीं मिली है।