फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढटवाल क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों में 15 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते ढटवाल क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों में 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। खराब मौसम के कारण रविवार शाम आठ बजे से गुल हुई बिजली सोमवार सुबह 11 बजे बहाल हो पाई। इसके बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। 11 बजे बहाल हुई बिजली की आंख मिचौनी पूरा दिन जारी रही। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बोर्ड से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। सठवीं, महारल, जमली, समैला, बड़ा ग्रां और धबीरी पंचायत में बिजली की समस्या से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, राम पाल, पवन कुमार, सुभाष, सुरेंद्र सिंह, जगदीश चंद, पंकज कुमार, कुलदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह आदि का कहना है पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति अचानक बार-बार बाधित हो रही है। इससे खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से उनके घरों और दुकानों में लगे बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। क्षेत्र में पैदा हुई बिजली समस्या को हल करने में बोर्ड के कर्मचारियों को बारिश के कारण काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने बोर्ड से बिजली सप्लाई को सुचारु रखने की मांग उठाई है। इस संबंध में बिजली उपमंडल कोटला के सहायक अभियंता देशराज ने कहा कि खराब मौसम के चलते बिजली सप्लाई को सुचारु रखने में समस्या आ रही है। फिर भी कर्मचारी काफी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें