फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम के कर्मचारियों को नहीं मिल रहे वितीय लाभ : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि निजी बस आपरेटरों की दो दिन की हड़ताल में निगम ने अतिरिक्त बसें दौड़ाकर करीब दो करोड़ की कमाई की लेकिन, निगम प्रबंधन के पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं है। कर्मचारियों के वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को परिवार के पोषण में परेशानी झेलनी पड़ रही है। यूनियन के प्रधान राजू राम शर्मा, महासचिव सुरेंद्र पटियाल ने कहा कि निगम के अधिकतर चालक और परिचालक अनुबंध पर निगम में सेवाएं दे रहे हैं। जिनका वेतन मजदूर से भी कम है।
विज्ञापन

निगम में पीस मील कर्मचारियों की समय अवधि पूरा होने पर भी अनुबंध पर नहीं लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जैसे ओवर टाइम (25 फीसदी आईआर), ग्रेच्युटी इत्यादि लाभों से निगम के हजारों कर्मचारियों को वंचित रखा गया है। निगम के कर्मचारी दिन-रात निष्ठापूर्वक काम कर रहे हैं फिर ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है। सभी मांगों का प्रस्ताव तैयार करके प्रदेश सरकार को सौंपा जाना है। बैठक में किशोर कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश शर्मा, उपप्रधान सुभाष चंद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें