बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत बिरसवीं गांव में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की माध्यम से बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार देर शाम पथलयार गांव निवासी बाइक सवार मैहरे जा रहा था। तभी बिरसवीं गांव के पास मोड़ पर अचानक ट्राला आने से वह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। युवक राजस्व विभाग में कर्मचारी है। पुलिस की ओर से मौके की रिपोर्ट तैयार कर ली है, लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया लेकिन, घायल युवक के बयान तथा दुघर्टना की जानकारी नहीं मिलने पर मुकद्दमा दर्ज नहीं हो पाया है। युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।