फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका फोडने में भलेड़ा, प्रदर्शनी में नाडसी महिला मंडल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। जमलीधाम स्थित गोशाला में मेला वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। मेले में दर्जनों महिला मंडलों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिताएं मेले का आकर्षण रहीं। यहां आयोजित जलेबी भंडारे में गउओं को जलेबी खिलाई गई। स्वदेशी संगीत प्रतियोगिता में लोअर सेर महिला मंडल प्रथम नाडसी द्वितीय और गाहरा महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में स्वाहल महिला मंडल प्रथम, गहरा द्वितीय स्थान पर रहा। संगीत कुर्सी दौड़ में स्वाहल प्रथम, भाटी द्वितीय रहा। नींबू चम्मच दौड़ में गाहरा प्रथम, नाडसी द्वितीय रहा। मटका फोड़ प्रतियोगिता में भलेड़ा महिला मंडल प्रथम रहा। प्रदर्शनी में नाडसी महिला मंडल अव्वल रहा। ठाकुरद्वारा गोशाला समिति के संस्थापक रसील सिंह मनकोटिया ने बताया कि चबूतरा वार्ड से जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी और वीना धीमान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में गो भक्त व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें