फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में लावारिस पशुओं ने उजाड़ दिए गेहूं के खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत के ग्रामीणों की गेहूं की फसल को लावारिस पशुओं ने चट कर दिया है। इन लावारिस पशुओं से ग्रामीणों काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने फसल की सुरक्षा के लिए लोहे की तार लगाने पर भी हजारों रुपये खर्च किए हैं। लावारिस पशु इन तारों को उखाड़ कर खेतों में घुस रहे हैं और फसल को चट कर जा रहे हैं। जाहू में 800 से 900 के बीच में लावारिस पशु हैं। जाहू पंचायत तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, और मंडी के संगम स्थल पर है। यहां पर चारों ओर से सरेआम बैल और गाय लावारिस अवस्था में छोड़ी जा रही हैं। इससे अकेले जाहू पंचायत के सीर, सुनैहल खड्ड करीब तीन सौ लावारिस पशुओं का अड्डा बन चुकी है।
विज्ञापन

किसान विजय कुमार, सुंदर सिंह, पवन कुमार, कृष्ण चंद, दीप चंद, रमेश चंद, सोमनाथ, प्रकाश चंद, चंदन, मदन लाल का कहना है कि बढ़ते लावारिस पशु किसानों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। किसानों ने सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत के प्रधान राजू का कहना है कि सरकार को लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए ताकि किसानों को इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें