फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोह ने महल को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना रहा। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को समाप्त होगी। वीरवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय वॉलीबाल महासंघ के सदस्य रविंद्र पटियाल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत करवाया। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही हैं। वीरवार को प्रतियोगिता के लीग मैच करवाए गए। वहीं शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 7100 रुपये और उपविजेता टीम को 4100 रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का पहला मैच अमरोह और मैहल के बीच खेला गया। जिसमें अमरोह ने महल को 2-1 से शिकस्त दी। इस मौके पर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सचिन लगवाल, सदस्य पंकज कुमार, पुष्पदीप, नरेंद्र शर्मा, नवनीत, अमन, आकाश, अक्षित, सौरभ, अभिषेक और आयुष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें