फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ का सेवन करने से पुरुष और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। महिला ने वीरवार सुबह, जबकि पुरुष ने चार दिन पहले सोमवार को जहरीला पदार्थ खाया था। ग्राम पंचायत बडैहर में 23 वर्षीय रजनी देवी की करीब चार साल पहले बडैहर गांव के सुनील कुमार के साथ शादी हुई थी। महिला की मौत भोरंज से रेफर करने के बाद उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रजनी देवी (23) पत्नी सुनील कुमार ने किन्हीं कारणों से वीरवार सुबह करीब दस बजे घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले महिला ने अपने इकलौते बेटे को आंगनबाड़ी केंद्र में भेजा था। महिला का पति अपने कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। बाद में उसने पड़ोसियों को जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी। महिला की हालत बिगड़ते ही परिवारजनों ने उसे भोरंज सामुदायिक अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हमीरपुर अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जहां पर वीरवार दोपहर को महिला की मौत हो गई। बडैहर पंचायत प्रधान कलावती का कहना है कि महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है। कभी भी पति-पत्नी की लड़ाई की शिकायत पंचायत के पास नहीं थी। महिला के सास-ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं झरलोग बुल्हा के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र बलवंत सिंह ने सोमवार को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। लेकिन उपचार के दौरान वीरवार को राकेश कुमार की भी मौत हो गई। राकेश कुमार की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। भोरंज पुलिस थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें