फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी नरदेव सिंह की अध्यक्षता में झंडा दिवस मनाया। समारोह में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शामा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस उपलक्ष्य पर स्वयंसेवियों ने बाहन्वी गांव तक झंडा ऊंचा रहे हमारा विषय पर रैली निकालकर लोगों को भारत की शान तिरंगे की अहमियत के बारे में जागरूक किया। वहीं, स्वयंसेवियों ने देश भक्ति के गाने प्रस्तुत कर देश भक्ति का माहौल बनाया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शामा ने कहा कि किसी भी देश का झंडा उस देश की मां की मर्यादा का प्रतीक होता है। इस अवसर पर पाठशाला अधीक्षक विरेंद्र कुमार, सुरजीत कुमार, देश राज, कुलदीप कुमार, विपिन कुमार, सुमन कुमारी व पाठशाला के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें