फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणाओं के बाद भी भोरंज में नहीं खुल पाया अग्निशमन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा मात्र चुनावी घोषणा बन कर रह गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डेढ़ वर्ष पूर्व भोरंज में केंद्र खोलने की घोषणा की थी जिसके बाद विभाग ने जगह भी चिह्नित कर ली है। संबंधित पंचायत ने उस जगह पर केंद्र के लिए एनओसी भी दे दी है। इसके बावजूद भोरंज में अग्निशमन केंद्र नहीं खुल पाया है। भकरेड़ी पंचायत में जगह चिह्नित करने के बाद सरकार का कोई भी नुमाइंदा सामने नहीं आया। क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अग्निशमन केंद्र खुलने की आस है। सरकार की इस लचर कार्यप्रणाली के प्रति स्थानीय जनता ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उपमंडल में किसी भी जगह अगर आग की कोई घटना होती है तो उसके लिए जिला मुख्यालय से दमकल वाहन भेजा जाता है। जिला मुख्यालय से भोरंज के लिए वाहन को जाने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। जब तक वाहन भोरंज में पहुंचता है, तब तक सब जलकर राख हो जाता है। लागों ने सरकार से क्षेत्र में अग्निशमन खोलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार ने घोषणाओं और वायदों को केवल चुनावी स्टंट के रूप ही प्रयोग किया है। घोषणा करने के बाद सरकार का कोई भी नुमाइंदा क्षेत्र में इस बात की सुध लेने नहीं आया। जिस कारण क्षेत्र के लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों ने सरकार से क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है।

कांग्रेस की घोषणाएं मात्र चुनावी स्टंट : भाजपा
विस क्षेत्र भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार का कहना है कि अग्निशमन केंद्र खोलने की प्रक्रिया चली हुई है। चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार आते ही केंद्र भोरंज में खोला जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी का कहना है कि कांग्रेस की घोषणाएं मात्र चुनावी स्टंट हैं। भाजपा की सरकार बनते ही क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें