फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 91 विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 10 Nov 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कृष, नौंवीं कक्षा। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में बने परीक्षा केंद्र में किया गया। इस दौरान कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के कुल 91 विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह के सत्र में पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई। इस दौरान अधिकतर बच्चे परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले पहुंच गए थे, ताकि किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा का समय-समय पर निरीक्षण भी किया गया, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
वहीं, परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। परीक्षा से 15 मिनट पूर्व विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र बांटे गए थे, जिसके उपरांत ओएमआर शीट भरकर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन




कोट्स

परीक्षा में गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए समय लगा, लेकिन प्रश्न पत्र में वही आया था, जो हम स्कूल में अपनी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ते हैं। ऐसे में परीक्षा अच्छी हुई। पहली बार ओएमआर शीट के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर दिए। -कृष, नौंवीं कक्षा

ढाई माह पूर्व छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। स्कूल के साथ घर पर भी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए तैयारी की थी। इसके चलते परीक्षा अच्छी हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। -विकास, दसवीं कक्षा

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और इतिहास के आसान प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा से उनका भी रिवीजन हो गया और कौन से टॉपिक को और अच्छे से पढ़ना है, यह भी पता लग गया। -रिचू, ग्यारहवीं कक्षा

परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को आराम से पढ़ा और बाद में हल किया। ऐसी परीक्षाओं से मनोबल बढ़ता है। आगे बढ़ने का यह अच्छा मौका है। वहीं, भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी पता चल गया। -रितिका कुमारी, बारहवीं कक्षा

कृष, नौंवीं कक्षा। संवाद

कृष, नौंवीं कक्षा। संवाद

कृष, नौंवीं कक्षा। संवाद

कृष, नौंवीं कक्षा। संवाद

कृष, नौंवीं कक्षा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें