फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छह ब्लॉकों में 842 छात्रा खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बोहणी स्कूल में आयोजित अंडर 14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों से बातची
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए रविवार को छह स्कूलों में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर की छात्रा खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल दिए।
विज्ञापन

ट्रायल में प्रत्येक ब्लॉक से बैडमिंटन में 5, कबड्डी में 12, खो-खो में 12 और वॉलीबाल में 12 खिलाड़ियों का चयनित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में होगी। इसके लिए चयनित खिलाड़ी छह अक्तूबर को अपने-अपने ब्लॉकों से रवाना होंगे।
भोरंज ब्लॉक के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में हुए, जिसमें 155 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुजानपुर ब्लॉक के ट्रायल पटलांदर में हुए, जिसमें 112, हमीरपुर ब्लॉक के ट्रायल ब्राहलड़ी में हुए, जिसमें 122 खिलाड़ियों, नादौन ब्लॉक के ट्रायल चौडू में हुए, जिसमें 188 खिलाड़ियों, बिझड़ी ब्लॉक के ट्रायल धबीरी में हुए, जिसमें 175 खिलाड़ियों और टौणी देवी ब्लॉक के ट्रायल बोहणी स्कूल में हुए, जिसमें 90 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एक दिवसीय ट्रायल में छह ब्लॉकों की 842 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित छात्रा खिलाड़ी ब्लॉक खंड स्तर प्रदर्शन करके जिला स्तरीय टीम में भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

कोट

अंडर-14 ब्लॉक स्तर पर छात्रा बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिए गए। इसमें छह ब्लॉकों से 842 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे।
-अश्वनी कुमार, एडीपीओ, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर

बोहणी स्कूल में आयोजित अंडर 14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों से बातची

बोहणी स्कूल में आयोजित अंडर 14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों से बातची

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें