फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहरी के 83 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव सोहरी में वीरवार सुबह 5.15 बजे एक और होम आइसोलेट 83 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ की सचिव संदीपिका शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग की कोविड-19 की रिपोर्ट करीब 10 दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसको कोविड वार्ड एनआईटी हमीरपुर में शिफ्ट किया गया था, लेकिन कुछ दिक्कत के चलते मरीज को उसी शाम को फिर घर वापस लाया गया था।
विज्ञापन

तब से लेकर वह होम आइसोलेशन पर ही चल रहा था। वीरवार की सुबह 5.15 बजे बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली है। उसके बाद मृतक का उपप्रधान संतोष कुमार की अगुवाई में गांव के युवकों के सहयोग से दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें