गलोड़ में तीन महीने में 147 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड गलोड़ की गर्भवती महिलाएं हल्के एनीमिया से पीड़ित हैं। गलोड़ में तीन महीने में करीब 147 महिलाओं की जांच की गई। इसमें करीब 82 गर्भवती महिलाओ में हल्का एनीमिया पाया गया है और 65 महिलाओं में खून का स्तर सामान्य रहा। चिकित्सकों की ओर से महिलाओं को उचित खानपान की सलाह दी गई है। गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच जरूरी होती है। महीने की 25 तारीख को महिलाओं के खून की जांच होती है।
इनमें खून की मात्रा 11 ग्राम से अधिक है। उचित पोषण युक्त खानपान की कमी से यह समस्या बनी है। अगस्त महीने में 56 गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीकरण हुआ। इनमें 30 में हल्का एनीमिया पाया गया। सितंबर महीने में 45 में से 25 हल्का एनीमिया और अक्तूबर महीने में 46 में से 27 महिलाएं खून की कमी से पीड़ित मिलीं।
खून की कमी के कारण महिलाओं में सांस फूलना, जल्दी ठक जाना, शरीर में सूजन की शिकायतें रहती हैं। महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि गर्भावस्था में आयरन की गोली खानी चाहिए। हर तीन महीने बाद हीमोग्लोबिन की जांच अवश्य करवानी चाहिए। एनीमिया पाए जाने पर मां और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में बच्चा पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता है और बच्चा कमजोर होता है। महिलाओं को खून की को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बॉक्स
ऐसे दूर करें खून की कमी
गर्भवती महिलाओं में उचित खानपान से गर्भावस्था में खून की कमी दूर हो सकती है। विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार व संतरे का सेवन करें। आयरन के लिए खजूर, अंजीर, अखरोट, किशमिश और बादाम खाएं। प्रोटीन के लिए दाल का सेवन बढ़ाएं। चुकंदर और गाजर के सेवन से खून की कमी दूर हो सकती है।
कोट
-तीन महीने में गलोड़ में 82 गर्भवती महिलाएं हल्के एनीमिया से पीड़ित मिली हैं। इन्हें उचित खानपान की सलाह दी गई हैं।-अरविंद कौंडल, बीएमओ गलोड़