हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को प्रशिक्षित स्नातक कला अध्यापकों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस दौरान विभाग ने प्रदेशभर से कुल 331 पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इनमें से 151 अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को कार्यालय में पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बाद में जारी की जाएगी। वहीं, 23 मार्च को टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने टीजीटी मेडिकल के लिए 131 और टीजीटी नॉन मेडिकल के साक्षात्कार के लिए 304 पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप कुमार ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची बाद में जारी की जाएगी।