सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले के डॉग शो में इस बार विभिन्न प्रजातियों के श्वानों ने करतब दिखाए। पशुपालन विभाग हमीरपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 कुत्तों ने भाग लिया। इसमें तीन श्रेणियों में इनाम दिए गए। स्माल श्रेणी में शकुंतला देवी सुजानपुर का डॉग प्रथम आया। पप्प श्रेणी में रमेश शर्मा कांगड़ा का डॉग प्रथम आया। पिटबुल प्रजाति में मदन लाल का डॉग प्रथम आया। जर्मन शेफर्ड श्रेणी में चंद्रेश शर्मा सुंदरनगर का डॉग प्रथम आया। इस वर्ष शो का मुख्य आकर्षण पर्शियन बिल्ली तथा कड़कनाथ नामक मुर्गा रहा। डॉग शो में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम सुजानपुर शिवदेव सिंह उपस्थित रहे। डॉग शो में पुलिस विभाग के सिंघम नामक डॉग ने भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर न्यू इंडिया इंश्योरेंस के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पशुपालन और डॉग इंश्योरेंस की जानकारी दी।