फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर तनाव के चलते खेल महाकुंभ कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजयुमो एवं सांसद स्टार खेल महाकुंभ के जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि वीरवार को आयोजित होने वाला खेल महाकुंभ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आगामी तिथि के बारे में जल्द सूचित किया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने हर मोर्चे पर हमेशा आगे बढ़कर देश की आवाज बुलंद की है और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए काफी कुछ किया है। उनके मार्गदर्शन में सांसद स्टार खेल महाकुंभ के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिला है। वीरवार को हमीरपुर में खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जाना तय था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए अनुराग ने इस आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम की अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी थी। निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। वहीं, पंजाबी गायक शैरी मान को सांस्कृतिक संध्या के लिए बुलाया गया था लेकिन, अब कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें