फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री अध्यापकों के पदों की अधिसूचना जारी न करने पर भड़के अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शास्त्री अध्यापकों के सैकड़ों पर खाली पड़े हैं। 375 पदों को भरने के लिए सरकार ने स्वीकृति भी प्रदान की है लेकिन, अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। जिस वजह से जहां इस वर्ग में रोष है वहीं, छात्रों की परीक्षाएं सिर पर हैं और स्कूलों में अध्यापकों का अभाव है। इससे छात्रों के परिणामों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

टेट पास बेरोजगार शास्त्री अध्यापकों दीपक शर्मा, संदीप कुमार, सतीश कुमार, शिव कुमार, मनोज कुमार, जगजीत सिंह, लेख राज शर्मा, मोनिका, संजय शास्त्री, अवनीश शर्मा, निशा, शशि बाला, प्रियंका, सपना, प्रतिभा, दिनेश शर्मा और श्याम आदि ने प्रदेश सरकार से इन खाली पदों को भरने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि सरकार ने शास्त्री अध्यापकों के पदों की अधिसूचना शीघ्र जारी नहीं की तो बेरोजगार अध्यापकों को आने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने पर विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकार को स्कूलों में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने के आदेश दिए हैं। जिनमें से सरकार ने टीजीटी के विभिन्न वर्गों के पदों को भरने की विज्ञप्ति भी जारी कर दी है, लेकिन शास्त्री अध्यापकों के नए आरएंडपी नियम में संशोधन नहीं किया गया है। जिसके चलते हजारों टेट पास शास्त्री अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें