फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में चार रेहडिय़ां व दो दुकानदारों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ फिर अभियान छेड़ा है। इस मुहिम में बुधवार को नप के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाजार का औचक निरीक्षण कर चार रेहड़ियों को जब्त किया है। इसके साथ सड़क पर सामान सजाने पर दो दुकानदारों का सामान भी जब्त किया है। वहीं, कुछ दुकानदारों को सड़क पर सामान न सजाने की हिदायत भी दी गई। नगर परिषद के निरीक्षण से रेहड़ी-फड़ी वालों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जेई अश्वनी कुमार, पर्यवेक्षक कुलदीप कुमार, सफाई इंचार्ज राजिंद्र शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। माल रोड पर बिना किसी अनुमति से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। जिला मुख्यालय के तहत गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक अतिक्रमण काफी हावी हो गया था।
विज्ञापन

दुकानदार बिना रोक-टोक से सड़क पर सामान सजा रहे थे। जबकि, रेहड़ी-फड़ी वाले बिना किसी डर से माल पर रेहड़ी लगा रहे थे। इससे लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। नगर परिषद ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चार रेहड़ियां और दो दुकानदारों का सामान जब्त किया है। कार्यकारी एसडीएम जफर इकबाल की अगुवाई में कुछ दिन पहले हुए निरीक्षण में दुकानदारों को सड़क पर सामान न सजाने और माल रोड पर रेहड़ी न लगाने की हिदायत दी गई थी। लेकिन, इस निरीक्षण का दुकानदारों और रेहड़ी वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के पर्यवेक्षक कुलदीप ने कहा कि चार रेहड़ियों के साथ दो दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सड़क पर सामान न सजाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें