फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे युवक ने टांडा में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगती चिल्लियां पंचायत में आग जलाते समय झुलसे युवक की टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को अजय (34) पुत्र रमेश चंद ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीती 11 जनवरी को शाम के समय घर के बाहर अजय अंगीठी जला रहा था। इसी दौरान जब उसने अंगीठी में मिट्टी का तेल डाला तो अचानक वह आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इस कारण उसके शरीर के ऊपर का भाग काफी अधिक झुलस गया। उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया। तब से वहीं पर उसका उपचार चल रहा था। युवक निजी बस में कंडक्टर था और बीते दो सालों से घर पर ही था। युवक की शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि युवक का शरीर करीब 45 फीसदी झुलस गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें