फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐ वतन मेरे आबाद रहे तु... पर बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शीतल मॉडल पब्लिक स्कूल पट्टा में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस यूथ प्रवक्ता एवं प्रभारी अभिषेक राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक शक्ति चंद और प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत ऐ तिरंगे तुझे झुकने न देंगे, हिंदुस्तान मेरी जान, इना बड़ियां जो तुड़का लायां, राजस्थानी नृत्य, पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को सामाजिक क्षेत्र में भी आगे आना होगा ताकि, प्रदेश और देश का भला हो सके। इस मौके पर पंचायत प्रधान कंचन ठाकुर, सुभाष चंद्र, नरेश कुमार, ईश्वरी देवी, हरिचंद, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें