नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को किसी न किसी खेल गतिविधि में भाग लेना चाहिए। बेटियां दो घरों की शान होती हैं इसलिए बेटों के साथ-साथ बेटियों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्याध्यापक विनोद बस्सी ने मुख्यातिथि को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने पहाड़ी नाटी, नीरू चली घुमदी, कैसा लगा गोरिये पहाड़े दा बसना, पंजाबी गिद्दा, देशभक्ति गीत.. हम हैं हिंदुस्तानी, तू मेरा कर्मा आदि गानों पर प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय चौधरी, रेणू कौशल, सुरेंद्र छिंदा, विजय शर्मा, सत प्रकाश, अभिषेक जोशी, राजेश कुमार, राकेश पटयाल, राजीव शर्मा, मनोज, संदीप शर्मा, प्रवीण, ब्यास देव आदि उपस्थित रहे।