फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरान पडने से आईटीबीपी का सब इंस्पेक्टर शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धरोग के गांव दड़योटा निवासी आईटीबीपी के उपनिरीक्षक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उपनिरीक्षक दस दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार शाम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का दिया गया।
विज्ञापन

विजय कुमार पुत्र रोशन लाल 36 वाहिनी आईटीबीपी में लोहाघाट उत्तराखंड में बतौर एसआई के पद पर तैनात थे। वह दिवाली और घर के निर्माण कार्य के लिए दस दिन पूर्व ही घर आए थे। विजय मूल रूप से बड़सर उपमंडल के दांदड़ू से संबंध रखते थे लेकिन, उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व ही दड़योटा में जमीन खरीदकर घर बनाया था। वहीं घर का कुछ काम अभी भी चल रहा है। सोमवार रात को वह अपने घर में थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार गमगीन है। मंगलवार दोपहर बाद आईटीबीपी की ओर से आए जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। एसडीएम शिल्पी बेक्टा का कहना है कि मंगलवार दोपहर बाद सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें