फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव नजदीक, सांसद पिछले ही वायदे नहीं कर पाए पूरे: अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनियाली, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पांडवी और भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ किए गए वायदे पूरे करने के बजाय अभी भी भाजपा नेता जुमलेबाजी से ही काम चला रहे हैं। जनता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में वादाखिलाफी के लिए भाजपा को करारा सबक सिखाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है और आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकसभा चुनाव को चंद महीने शेष रह गए हैं लेकिन, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद की ओर से की गई विकास की घोषणाएं धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रहीं। राणा ने कहा कि सांसद अनुराग से जब भी उन की कार्यप्रणाली के बारे में पूछा जाता है तो वह बातों को घुमाने की कोशिश करते हैं या फिर अपनी नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने लगते हैं। इस अवसर पर समीरपुर वार्ड की जिला परिषद सदस्य संगीता पंडित, इंटक के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील ठाकुर, जाहू के पूर्व प्रधान रोशन लाल शर्मा, ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष किशोरी लाल, टिक्करी मिन्हासा के पूर्व प्रधान अनंत राम कौंडल, बाहन्वीं पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, युवा कांग्रेस नेता रिंकू जरियाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस के सुनील ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें