फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी विपणन की बेहतर सुविधा : अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि मंडी उपज समिति दोसड़का में शुक्रवार को बीस लाख की लागत से निर्मित होने वाले आवासीय परिसर एवं अतिरिक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि मंडी उपज समिति तक आसानी से उत्पाद पहुंचाने और बेहतर विपणन की सुविधा देने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि मंडी उपज समिति की सब्जी मंडियों को आधुनिक सुविधाओं से लेस भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी छह माह के भीतर आवासीय परिसर एवं अतिरिक्त कार्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंडी उपज समिति हमीरपुर, नादौन और जाहू की सब्जी मंडियों में स्वच्छता के लिए निरीक्षण भी समय समय पर किया जाएगा। किसानों को कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों की आर्थिक स्थिति कैसे बेहतर हो, इसपर भी प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह पठानिया ने कहा कि इसके लिए समिति को पूरा रचनात्मक सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर कृषि मंडी उपज समिति के सचिव अनिल चौहान, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देशराज शर्मा, अर्जुन सिंह राणा, वीना कपिल, वीना शर्मा, सुमन कपिल, पुष्पा ठाकुर, सुनीता सोनी, संतोष जस्वाल, पुरुषोत्तम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें