फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग क्षेत्र में अब 100 से अधिक गाड़ियां कर पाएंगी प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पौंग डैम क्षेत्र में अब एक दिन में 100 से अधिक गाड़ियां प्रवेश कर पाएंगी। इससे पूर्व 50 गाड़ियों को पौंग क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति थी। विभाग ने पर्यटकों की संख्या को देखकर यह निर्णय लिया है। पौंग क्षेत्र में गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही होने के कारण मेहमान परिंदों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

वन्य जीव विभाग ने कुछ माह पहले निर्णय लिया था कि पौंग क्षेत्र में सभी गाड़ियां प्रवेश नहीं करेंगी। इस दौरान मात्र 50 गाड़ियों को एक दिन में क्षेत्र में प्रवेश करवाने का निर्णय लिया गया। पौंग क्षेत्र में गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही के कारण वातावरण भी प्रदूषित होता हैं। वहीं वन्य प्राणी भी परेशान दिखते हैं। इससे वन्य प्राणी दूसरी जगह पलायन कर रहे थे। लेकिन, 50 गाड़ियों से पक्षियों एवं अन्य वन्य प्राणियों में कोई हलचल नहीं पाई गई। अब विभाग ने एक सौ से अधिक गाड़ियों का प्रवेश भी वैध कर दिया है। गाड़ियों की लिमिट बढ़ाने से पर्यटकों को लाभ मिलेगा। काफी संख्या में पर्यटक पौंग क्षेत्र में घूमने आते हैं। इस संबंध में वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि पौंग क्षेत्र में 100 से अधिक गाड़ियां प्रवेश कर पाएंगी। एक दिन में इन गाड़ियों की एंट्री वैध कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें