फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच के लिए पंचायत सचिवों के माध्यम से भेजें शिकायतें : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी कस्बे में पांच अगस्त को आयोजित किए जाने वाले जिले के तीसरे जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मिनी सचिवालय भोरंज में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम ने की। उन्होंने कहा कि जनमंच के लिए शिकायतें पंचायत सचिवों के माध्यम से अपलोड की जा रही हैं। लोग पंचायत सचिवों के पास अपनी शिकायतें दे सकते हैं। इस जनमंच कार्यक्रम में पपलाह, कक्कड़, धमरोल, लुद्दर महादेव, हणोग, धनेड़, अमरोह, करसाड़, जाहू, भोरंज, टिक्करी मिन्हासां पंचायतों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम से पहले सभी विभागों के अधिकारी चयनित पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण करें और स्वच्छता अभियान भी आरंभ किया जाए ताकि, इन पंचायतों को पूर्ण स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह लोगों की ओर से दी गई शिकायतों के बारे में उन्हें पूर्ण रूप से जानकारी दें और जो शिकायतें उनके विभाग से संबंधित न हों, उन्हें दूसरे विभाग को तुरंत स्थानांतरित करें ताकि, समय पर समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने विकास खंड अधिकारी भोरंज को निर्देश दिए कि वह जनमंच कार्यक्रम के लिए प्राप्त जन शिकायत को संबंधित पंचायतों के सचिवों से पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए डा. सुनील चंदेल, बीडीओ कीर्ति चंदेल सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें