फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 25 फीसदी स्कूलों में इस बार घटी बच्चों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में इस बार उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 15 से 20 बच्चे घट गए हैं। इस बार जिला के 25 फीसदी स्कूलों में बच्चों की संख्या घट गई है। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या घटी है, विभाग ने उन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूलों में बच्चों की संख्या घटने का कारण बताना होगा। हालांकि कुछ स्कूलों में संख्या बढ़ी भी है। जिला में 161 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। अध्यापकों के जनसंपर्क अभियान के बाद भी कोई खासा असर नहीं दिखा है।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए विभाग ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। अभियान के तहत अध्यापकों ने घर-घर जाकर बच्चों को सरकारी स्कूलों मेें दी जानी वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस अभियान में बच्चों की संख्या में कुछ खासा परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। कुछ स्कूलों में 10 से 15 बच्चे घटे हैं। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि कुछ स्कूलों में 10 से 15 बच्चे घटे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें