फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक ग्राउंड अणु के पास लगेगा जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिंथेटिक ट्रैक अणु के पास जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के भवन में खिलाड़ियों के लिए जिम स्थापित किया जाएगा। विभाग के पास जिम उपकरणों की सप्लाई पहुंच गई है। विभाग जल्द ही मैदान के पास स्थित कमरे में जिम स्थापित करेगा। इस जिम में सुबह और शाम के समय मैदान में खेलने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। जिम में अभ्यास करने के लिए विभाग के कोच उन खिलाड़ियों का चयन करेंगे जो रोजाना मैदान में खेलने और अभ्यास करने आते हैं। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने जिम स्थापित करने के लिए पहले चरण में चार लाख रुपये के जरूरी उपकरण मंगवाए हैं। जिम की सुविधा खिलाड़ियों को मई माह के दूसरे हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभाग आउटसोर्स पर एक ट्रेनर भी रखेगा, जो खिलाड़ियों को अभ्यास करवाएगा। जिला खेल अधिकारी सुदेश धीमान का कहना है कि जिम उपकरणों की सप्लाई पहुंच गई है। एक हफ्ते के भीतर जिम स्थापित करवा दिया जाएगा। खिलाड़ियों को जिम में अभ्यास करने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें