फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। चैत्र मेले के दौरान रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें दर्शन करने के लिए लगनी शुरू हो गईं। हिमाचल और अन्य राज्यों के श्रद्धालु शनिवार शाम से ही पौणाहारी नगरी पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर रविवार को बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। रविवार के दिन श्रद्धालुओं ने 29 लाख 35 हजार 858 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसमें चढ़ावे के रूप में 19 लाख 62 हजार 298 रुपये और दान के रूप में 9 लाख 73 हजार 560 रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा 16 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 513 ग्राम चांदी और विदेशी मुद्रा मेें इंग्लैंड के 140 पौंड, यूएस के 312 डॉलर, कनाडा के 110 डॉलर, यूएई के 80 दिरहम और एक कुबैती दीनार के रूप में विदेशी मुद्रा चढ़ी। मंदिर न्यास अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया ने कहा कि रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लगभग 46 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए मंदिर न्यास ने उचित प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें