हमीरपुर। जिला मुख्यालय में सोमवार दोपहर को पुलिस ने हुड़दंग मचाने पर सात युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवकों का मेडिकल करवाकर 114 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे कुछ युवक जिला मुख्यालय में हुड़दंग मचाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे में थे। किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवकों का मेडिकल करवाकर जमानत पर रिहा कर दिया गया। सातों युवक नप हमीरपुर के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने युवकों का मेडिकल करवाकर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।