फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फिक्स टर्म इंप्लायमेंट के प्रावधान पर जताया रोष
कहा, मजदूरों के लिए नियमित रोजगार का दरवाजा हुआ बंद
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सीटू की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला सीटू कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सीटू के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इंडस्ट्रीयल इंप्लायमेंट एक्ट 1946 में फिक्स टर्म इंप्लायमेंट का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय के खिलाफ सीटू सदस्यों ने यह धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के इस निर्णय से मजदूरों के लिए नियमित रोजगार का दरवाजा बंद हो गया है। मजदूरों को एक या दो वर्ष के फिक्स कार्यकाल के लिए ही रखा जाएगा। इससे मजदूर वर्ग का शोषण होगा।
विज्ञापन

उन्हें पेंशन, गेच्युटी, बोनस और अन्य लाभों से हाथ धोना पड़ेगा। सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह कदम देश के उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया है। मजदूर इससे उद्योगपतियों, बड़े ठेकेदारों के रहमो कर्म पर मजबूर होंगे। केंद्र सरकार के इस कदम से मजदूरों के साथ धोखा हुआ है। सीटू ने केंद्र सरकार से फिक्स टर्म इंप्लायमेंट का आदेश तुरंत वापस लेने की मांग की है। अगर सरकार यह आदेश वापस नहीं लेती है तो सीटू देश में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस मौके पर सीटू जिलाध्यक्ष प्रताप राणा, सचिव रंजन शर्मा, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें