फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र मेलों के दौरान दियोटसिद्ध में मापतोल विभाग की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मास के मेलों के दौरान मापतोल विभाग ने मुनाफाखोरी का औचक निरीक्षण कर तीन डिफाल्टर दुकानदारों के चालान किए हैं। इस दौरान विभाग के निरीक्षकों ने कस्बा में कुल 32 निरीक्षण किए। इनमें से तीन दुकानदार दोषी पाए गए। इन तीनों के कम पैकिंग, मूल्य और तिथि अंकित न होने के चालान किए गए। विभाग तीनों दुकानदारों की जुर्माना राशि जल्द ही तय करेगा। दुकानदारों को जुर्माना राशि का भुगतान निर्धारण के समय मौके पर ही करना होगा।
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के दौरान विभाग को दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायत मिली थी। इस पर निरीक्षकों ने कस्बा की 32 दुकानों की इंस्पेक्शन कर तीन डिफाल्टरों के चालान किए है। वहीं इसके बाद विभाग अब लंबलू और बड़सर कस्बा में पांच से 20 अप्रैल तक मापतोल यंत्रों के सत्यापन का शिविर लगाएगा। इसके तहत लंबलू में पांच से सात अप्रैल और बड़सर में नौ से 20 अप्रैल तक मापतोल यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। क्षेत्र का कोई भी दुकानदार इस अवधि में अपने मापतोल यंत्रों का सत्यापन करवा सकता है। इस संबंध में विभाग के निरीक्षक नसीब ठाकुर का कहना है कि दियोटसिद्ध में औचक निरीक्षण कर तीन दुकानदारों के चालान किए गए हैं। जिनकी जुर्माना राशि का निर्धारण जल्द ही किया जाएगा। वहीं लंबलू और बड़सर कस्बा में विभाग द्वारा पांच अप्रैल से मापतोल यंत्रों के सत्यापन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें